फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए कोटे की दुकान का होगा आवंटन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक क्षेत्र के खैराबाद गांव में एक और नए कोटे की दुकान का आवंटन होगा। इसके लिए उपजिलाधिकारी अतुल वत्स पूर्ति विभाग को आदेेेश जारी किया है।
विज्ञापन

गांव की महिला कोटेदार रही लखपति देवी का वर्षों पूर्व निधन हो गया था। तभी से यह दुकान रिक्त पड़ी थी। यहां के कोटेदार नंदू सोनकर के कोटे से संबद्ध कर दिया। बड़ी ग्राम पंचायत में मात्र एक सरकारी कोटे की दुकान होने के कारण कार्डधारकों को खाद्यान्न लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कार्डधारक नई दुकान आवंटन के लिए काफी दिनों से मांग कर रहे थे। शिकायतों को संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने लाटरी पद्धति द्वारा नए कोटे की दुकान के लिए फरमान जारी किया है। इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र 15 मार्च को पूर्वाह्न10 बजे से शाम पांच बजे तक पूर्ति विभाग तहसील मुहम्मदाबाद गोहना कार्यालय में जमा किए किए जाएंगे। तहसील स्तरीय चयन समिति द्वारा 16 मार्च को तहसील सभागार कक्ष में अपराह्न तीन बजे सभी आवेदकों की उपस्थिति में लाटरी पद्धति से उचित दर दुकान का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें