कस्बा के नार्मल मैदान पर चल रहे किंग्स ईडन क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को खेले गए मैच में नेशनल स्पोर्ट्स एकाडमी मुहम्मदाबाद गोहना ने स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब मुहम्मदाबाद गोहना को एक तरफा मुकाबला में 8 विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब की टीम मात्र 96 रन बनाकर आल आउट हो गई। टीम की तरफ से सबसे अधिक 19 रन प्रभात ने बनाये । तारिक ने 12 रनों की पारी खेली। नेशनल स्पोर्ट्स की तरफ से चंद्र प्रकाश ने 3 राहुल और संजीव दोनों ने दो विकेट लिए। 97 रनों की जीत के लक्ष्य का पीछा करते हुए नेशनल क्रिकेट क्लब की टीम ने मात्र 9 ओवरों में ही दो विकेट खोकर विजय लक्ष्य प्राप्त कर लिया। रिशु ने 37 रन, अशद ने नाबाद 25 और प्रतीक ने 17 रन बनाए। स्पोर्ट्स क्रिकेट के गेंदबाज तारिक एक मात्र सफल गेंदबाज रहे।