फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लार्ड बेडन पावेल का मनाया जन्मदिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय मेें स्काउट गाइड के जनक लार्ड बेडन पावेल के जन्म दिन को चिंतन दिवस के रुप में मनाया गया। विद्यालय की प्राचार्या डॉ. किरन बाला ने उनके चित्र पर माल्यार्पण जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

सभी स्काउट गाइड कब, बुलबुल ने कैंप, टेंट लगाने का अभ्यास किया। प्रथम व द्वितीय सोपान के विद्यार्थियों का कैंप टेस्ट भी किया गया। कैंप लगाने के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसके तहत विद्यालय की गाइड के दो समूहों द्वारा समूह गान तथा दो समूहों द्वारा समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया। विद्यालय की गाइड प्रियांजलि ने एकल नृत्य पेश किया। विद्यालय के स्काउट शिवम तथा अस्मित ने एकल गीत प्रस्तुत किया। विद्यालय के स्काउट्स ने पिरामिड बनाकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। प्राचार्या डॉ. किरन बाला ने स्काउट गाइड आंदोलन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गाइड अनुशासन सिखाता है तथा हमारे जीवन में व्यापक परिवर्तन कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें