फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन देशों के प्रशिक्षणाथियों ने किया भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के कुशमौर स्थित भारतीय बीज विज्ञान संस्थान में अफ्रीका एवं एशियन देशों के प्रशिक्षणार्थिंयों का दो दिवसीय भ्रमण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। विभिन्न अफ्रीकी एवं एशियन देशों (युगांडा, केन्या, तंजानिया, मंगोलिया, कंबोडिया, अफगानिस्तान, लाइबेरिया, मलावी एवं म्यानमार) के कुल 31 प्रशिक्षणार्थिंयों ने यूएस एड कार्यक्रम फीड फार फ्यूचर के अंतर्गत संस्थान का भ्रमण किया। जिसका मुख्य उद्देश्य बीज से संबंधित नई तकनीकों एवं खोजों के विषय में जानकारी प्राप्त करना है। प्रशिक्षणार्थियों ने संस्थान के बीज उत्पादन प्रक्षेत्र का भ्रमण किया और जानकारी हासिल की। उनके द्वारा संस्थान के सभी प्रयोगशालाओं को देखा। संस्थान के निदेशक डॉ. दिनेश कुमार अग्रवाल ने प्रशिक्षणार्थियों को संस्थान की महत्वपूर्ण उपलब्धियों एवं अनुसंधान कार्यों के विषय में विस्तार से बताया। संचालन संस्थान के वैज्ञानिक डॉ.केवी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें