रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी विद्यालय के प्रांगण में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्लाकस्तरीय मिशन पहचान परीक्षा में उच्च अंक पाने वाले बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षाधिकारी डॉ.राजेश कुमार चतुर्वेदी रहे।
ब्लाकस्तरीय परीक्षा में कक्षा 2 में राजनंदनी प्रावि विलौवा प्रथम, आदित्य मानिकपुर द्वितीय, प्रद्युम्न विभौली तृतीय, कक्षा तीन में अस्मित रंजन अइलख प्रथम, अनुज समोगर द्वितीय, श्वेता तरवा तृतीय, कक्षा चार में हिमांशु अइलख प्रथम, सुजाता मिश्रौली द्वितीय, साधना चौहान मानिकपुर तृतीय, कक्षा पांच में शिवम यादव मानिकपुर प्रथम, नाजिया विलौझा द्वितीय, कंचन चौहान खड़ारगाड़ी तृतीय, कक्षा छह में सुमन मौर्या, कस्तूरबा विद्यालय प्रथम, शिवानी अइलख द्वितीय, चांदनी मौर्या तृतीय, कक्षा सा में शुभम पटेल, पीपरसाथ ने प्रथम, नीलम राजभर अइलख द्वितीय, अरुण प्रजापति मानिकपुर तृतीय तथा कक्षा आठ में दीपांशु यादव मझौली प्रथम, शाहिना ढोलवन ने द्वितीय, पूजा यादव मानिक पुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। परीक्षा में प्रत्येक कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्रा को 27 फरवरी को होने वाली जनपदस्तरीय परीक्षा में भाग लेगें। इस अवसर पर शैलेश राय, अंजनी कुमार सिंह, परवेज खां, राजकुमार सिंह, जीवधन यादव आदि शामिल रहे।