फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकालकर पर्यावरण सरंक्षण का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन/रतनपुरा। मधुबन तहसील के अजोरपुर और रतनपुरा ब्लॉक के गहनी में चल रहे दो कॉलेजों के सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन गुरुवार को हुआ। सातवें दिन स्वयं सेवकों ने स्वच्छता कार्यक्रम और मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों को जागरूक किया।
विज्ञापन

मधुबन तहसील के डुमरी मर्यादपुर स्थित श्रीमती इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज का अजोरपुर ग्राम सभा के प्राथमिक विद्यालय में चले रहे सात दिवसीय शिविर के समापन सत्र पर पर्यावरण के सरंक्षण को लेकर संगोष्ठी आयोजित हुई। जिसमें मुख्य वक्ता कॉलेज प्रबंधक राष्ट्रकुंवर सिंह ने कहा कि अंधाधुंध पेड़ों का दोहन करने से पर्यावरण सरंक्षण खतरे में पड़ चुका है। इससे पर्यावरण में दिनों-दिन प्रदूषण बढ़ता ही जा रहा है। संगोष्ठी के समापन पर स्वयं सेवकों द्वारा स्कूल प्रागंण में पौधरोपण करने के साथ जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी ओमकारेश्वर उपाध्याय, प्रवीण कुंवर सिंह, दीपनारायण यादव, शालिनी पांडेय, वर्षा, रेनू आदि मौजूद रहीं। रतनपुरा संवाददाता के अनुसार ब्लॉक के गहनी स्थित पशु चिकित्सालय में चल रहे महादेव पीजी कॉलेज नेरूयाडिह का सात दिवसीय शिविर का समापन किया गया। गुरुवार को शिविर के सातवें दिन स्वयं सेवकों द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। साथ ही स्वच्छता रैली निकालकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर ब्रजराज यादव सहित आदि मौजूद रहे। चिरैयाकोट संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के बैजनाथ रामनरेश पीजी कॉलेज का सात दिवसीय शिविर का समापन गुरुवार को किया गया। समापन सत्र में एनएसएस कैडेट्स द्वारा कॉलेज से खरीहानी बाजार तक जाने वाले संपर्क मार्ग की साफ कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर राकेश कुमार दुबे, रामप्रताप यादव, विशाल प्रताप यादव, सुरेशचंद आदि मौजूद रहे।
घोसी : नगर के सर्वोदय पीजी कॉलेज का सरहरा जमीन सरहरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में चल रहा सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन हुआ। मुख्य अतिथि तहसीलदार ओपी पांडेय ने एनएसएस स्वयंसेवकों को शिविर में सीखे गुरों को आत्मसात करने की सलाह दी। इस मौके पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. करुणानिधान उपाध्याय, प्राध्यापक डॉ. शैलेंद्र कुमार राय, कार्यक्रम अधिकारी अमरजीत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें