चिरैयाकोट (मऊ)। थाना क्षेत्र के आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग स्थित देवखरी मोड़ के पास रविवार की शाम दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घटना के बाद दोनों घायलों को एक कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के ग्राम गालिबपुर निवासी रामप्रवेश (30) पुत्र नंदलाल राम अपनी बाइक से चिरैयाकोट बाजार आया हुआ था। जहां शाम को वापस गांव जा रहा था, अभी वह देवखरी मोड़ के पास पहुंचा था कि आजमगढ़ के जहानागंज थाना क्षेत्र के रासेपुर गांव निवासी बाइक सवार सुरेंद्र यादव से आमने-सामने भिड़त हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार दोनों घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।