फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

74 पुलिस कर्मियों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। गणतंत्र दिवस समारोह में उन पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपनी सेवाओं के दौरान उत्कृष्ट कार्य किए हैं। पुलिस विभाग में सराहनीय सेवाकाल में 108 नगद पुरस्कार, 54 उत्तम प्रविष्टि और चार प्रशस्ति पत्र अर्जित करने वाले उपनिरीक्षक प्रेमबहादुर उपाध्याय को समारोह में उपनिरीक्षक प्रेमबहादुर उपाध्याय को पुलिस महानिदेशक द्वारा उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न एवं 10 हजार रुपये नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। साथ ही साथ सराहनीय कार्य करने वाले स्वॉट टीम प्रथम और द्वितीय, सर्विलांस सेल, साइबर सेल व अन्य शाखाओं, थानों पर नियुक्त कुल 54 पुलिस अधिकारियों कर्मचारीगणों, यूपी 100 डायल के 19 कर्मचारियों और भव्य परेड में प्रथम स्थान लाने वाली टोली नंबर एक को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त सामाजिक कार्यों में विशेष योगदान देने वाले व्यक्तियों ,अर्चना उपाध्याय सहित कई महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें