फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनोवेटिव पाठशाला में बच्चों को किया प्रोत्साहित

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। स्थानीय तहसील क्षेत्र के गंगऊपुर स्थित प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय पर गुरुवार को इनोवेटिव पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मंडल समन्वयक नवनीत श्रीवास्तव ने बच्चों को गतिविधि आधारित शिक्षण को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनीत श्रीवास्तव द्वारा इनोवेटिव पाठशाला आधारित शिक्षक मार्गदर्शिका विद्यालय परिवार को प्रदान की गई। कहाकि शिक्षक मार्गदर्शक मूलरूप से गतिविधि आधारित पाठ्य योजना के निर्माण में सहायक सिद्ध हो रही है। बोले कि पाठ्य योजना के आधार पर कक्षा-5 के बच्चों के साथ गतिविधि आधारित शिक्षण प्रक्रिया के माध्यम से बच्चों के अधिगम स्तर बेहतर करने का प्रयास किया गया । इस दौरान उन्होंने विद्यालय में खेल खेल में शिक्षा को रोमांचक बनाने के तरीकों की जानकारी दी। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह, भानुमति, सूर्य भान शर्मा, रणंजय, प्रेम सागर, बेबी, शशि, मालती सहित विद्यालय के छात्र छात्रा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें