कोपागंज थाना क्षेत्र के अलीनगर-मधुबन शहीद मार्ग पर इंदारा गांव के शिव मंदिर के पास नीलगाय के अचानक बीच सड़क पर आने से कार उससे टकराकर पलट गई। इस घटना कार सवार पांच यात्री घायल हो गए। जबकि नील गाय मर गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मधुबन थाना क्षेत्र गांव दिघेड़ा निवासी विशाल दोपहर लगभग एक बजे परिजनों के साथ इलाहाबाद से कार से वापस दिघेड़ा की ओर जा रहे थे। कार जैसे ही इंदारा गांव के शिव मंदिर के पास पहुंची तभी अचानक खेत से दौड़कर एक नीलगाय सड़क पार करने लगीं। जिससे कार उससे टकरा गई और नीलगाय की मौत हो गई। साथ ही कार पलटकर क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे कार में सवार लोग घायल हो गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से घायलों को कार से निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया। घायलों में विशाल (22) पुत्र राजेंद्र प्रसाद, पत्नी विभावती (21), बेटा आदित्य व अर्पित और दिघेड़ा गांव और चालक इलाहाबाद निवासी राजुला पुत्र राकेश घायल हो गए। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इसके अलावा कार में सवार अमन राज पुत्र हरिकेश को मामूली चोटें आईं।