परदहां ब्लाक क्षेत्र के रामअवध सिंह महाविद्यालय के प्रांगण में चल रहा पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर सोमवार को संपन्न हो गया। मुख्य अतिथि डॉ. रविकांत तिवारी रहे। इस अवसर पर ट्रेनर अवनीश पांडेय ने टेंट बनाने, मीनारें बनाने, गांठें बांधने, स्टेचर बनाने, बिना बर्तन भोजन पकाने, दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को अस्पताल तक पहुंचाने आदि का प्रशिक्षण दिया इसके लिए कुल 10 टोलियां बनाई गई। प्रशिक्षण समापन पर सीखे गए कार्यों के मूल्यांकन में टोली नंबर जी वन को प्रथम, जी सिक्स द्वितीय और टोली नंबर एस वन को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
डॉ. रविकांत तिवारी ने कहा कि सभी स्काउट गाइड इस पांच दिवसीय शिविर में सीखे गए कार्यों का प्रयोग समाज सेवा में लगाएं। प्रशिक्षण के द्वारा जो भी अच्छे अनुभव उन्हें प्राप्त हुए हैं। प्रबंधक अजीत कुमार सिंह ने कहा कि स्काउट का उद्देश्य आपात व विषम परिस्थिति में पूरी ईमानदारी के साथ आमजनों को सुविधा मुहैया कराना है। स्काउट मास्टर्स बच्चों को देश का आदर्श, जिम्मेदार नागरिक बनने का प्रशिक्षण देना सराहनीय है।सुजीत सिंह नेशकहा कि स्काउट का मुख्य कार्य गुप्त जानकारी प्राप्त करना है जो स्वावलंबी, अनुशासन में रहकर लोगों की सेवा करना सिखाता है। इस मौके पर गिरीश सिंह,आलोक सिंह, दिलीप घोष आदि उपस्थित रहे।