फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनुष यज्ञ की झाकियां निकाली गई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बढुआ गोदाम। परदहां ब्लाक के बहरीपुर गांव स्थित सिंधी बाबा की कुटी चल रही पांच दिवसीय रामलीला के तीसरे दिन कलाकारों ने धनुष यज्ञ की झांकी में राम और सीता के फुलवारी भ्रमण के दृश्य के लीला का सुंदर मंचन किया गया।
विज्ञापन

सीता जी गौरी पूजन के लिए सखियों के संग मंदिर जा रही हैं। बीच रास्ते फुलवारी में वह फूल चुनने लगती हैं। इतने में विश्वामित्र के साथ भगवान श्रीराम का जनक पुर में प्रवेश होता हैं और फुलवारी में ही सीता जी की मुलाकात राम जी से हो जाती हैं। आंखों आंखों में ही इनकी काफी बातें भी हो जाती है। उधर, भगवान राम भी सीता के रूप को देखकर चकित रह जाते हैं। इसके बाद सीता जी गौरी मंदिर पहुंच कर श्रीराम को वर के रूप में पाने के लिए प्रार्थना करती हैं। रामलीला समिति की ओर से शुक्रवार को सिंधी की कुटी से फुलवारी लीला की झांकी निकाली गई। इस दौरान दुर्गा पांडेय, विक्की सिंह, मनोज सिंह, डब्बू सिंह, विवेक सिंह और शिवधनी सिंह उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें