मऊ। जिले के मूक बधिर दिव्यांग जनों को 20 एवं 29 दिसंबर को श्रवण यंत्र वितरित किए जाएंगे। जिला दिव्यांग जन सशक्तीकरण अधिकारी रीतेश बिंदल ने बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उ.प्र. लखनऊ द्वारा नामित अल्पस इन्टरनेशनल प्रा.लि., नई दिल्ली द्वारा जनपद में 28 एवं 29 दिसम्बर 2018 को मूक बधिर दिव्यांगजनों का श्रवण यंत्र उपलब्ध कराये जाने के लिए परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि परीक्षण शिविर में दिव्यांग व्यक्ति को आधार कार्ड, दो फोटो, आय प्रमाण पत्र एवं दिव्यांगता प्रमाण-पत्र साथलाना होगा। उन्होंने बताया कि मूक बधिर दिव्यांग श्रवण यंत्र का लाभ लेने के लिए 28 एवं 29 दिसंबर को मुख्य चिकित्साधिकारी पुराना सदर अस्पताल पर उपस्थित होकर अपना परीक्षण करा लें। जिससे जरूरतमंद दिव्यांगजनों को कान की मशीन दी जा सके।