फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात रिहायशी झोपड़ी जली, लाखों का सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दुबारी/बढुआ गोदाम। मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी खैरा देवारा में बुधवार की दोपहर में अचानक आग लग गई, जिसमें आधा दर्जन रिहायशी झोपड़ी जल गई। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया। इस घटना में दो लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
दुबारी खैरा देवारा निवासी दीना चौहान पुत्र रामचंद्र चौहान के रिहायशी झोपड़ी में बुधवार की दोपहर 1 बजे अचानक आग लग गई। शोर सुनकर सभी ग्रामीण इकट्ठा हो गए। आग की चपेट में आने से मड़ई में रखी बाइक, साइकिल सहित करीब एक लाख का सामान जलकर राख हो गया। वहीं आग से पास के रामा शंकर चौहान पुत्र बालकरन चौहान, श्रीराम चौहान पुत्र बालकरन चौहान और जयराम चौहान पुत्र रामचरन चौहान की रिहायशी मड़ई में आग लग गई। आगलगी की घटना में पशुओं के बनाई गई दो झोपड़ी में आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गई। इस घटना में करीब दो लाख का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

वहीं रानीपुर संवाददाता के अनुसार रानीपुर थाना क्षेत्र के दतौली गांव में सुरेश राम की झोपड़ी में आग लगने से उसकी तपिश से मड़ई में बंधी भैंस की मौत हो गई। पीड़ित सुरेश राम ने बताया कि पशुओं के बनाई झोपड़ी में लकड़ी रखी गई थी, जहां अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से उसकी भैंस झुलस कर मर गई।
विज्ञापन

उधर, सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बभनीकोल गांव के नट बस्ती में सुबह में अलाव तापने के दौरान सिरताज नट की रिहायशी मड़ई जलकर नष्ट हो गई थी। मड़ई में रखा 70 हजार रुपये सहित लाखों रुपये का गृहस्थी का समान जलकर नष्ट हो गया। इस ठंड में सिरताज के रहने का संकट तो खड़ा हो गया साथ ही आर्थिक संकट होने से रोज मर्रा की जिंदगी चलाना मुश्किल हो गया है। प्रशासन की तरफ से अभी तक किसी अधिकारी ने सुधि तक नहीं ली। जिससे ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें