फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाककर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मधुबन। दस सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीण डाक सेवकों संघ के बैनर तले डाकघर परिसर में ग्रामीण डाककर्मियों ने बुधवार को धरना प्रदर्शन किया।
धरना सभा को संबोधित करते हुए लल्लन सिंह ने कहा कि संचार मंत्री ने डाककर्मियों के मांगों को पूरी करने का आश्वासन दिया था। जिसमें ग्रामीण डाक सेवकों का सातवां वेतनमान 1 जनवरी 2016 से लागू करने की बात कही गयी थी। लेकिन ना तो सातवां वेतनमान बढ़ाया गया न ही अन्य मांगे पूरी की गई। डाककर्मियों ने लंबित मांगों में ग्रेच्युटी को डेढ़ लाख से बढ़ाकर पांच लाख करने, जीआईएस लिमिट पांच लाख करने और ग्रामीण डाक सेवकों को सवैतनिक एक माह का अवकाश देने के साथ उनके सेवानिवृत्ति होने के 180 दिन का नकद भुगतान की मांग को शीघ्र पूरी करने की मांग की। इस मौके पर मुन्ना पांडेय, सुबाष चंद, फिरोज अहमद, महेंद्र प्रसाद, रामसमुझ, जगदीश गुप्त, जितेंद्र मोहन श्रीवास्तव, देवमुनी, सुखदेव सहित अन्य डाककर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें