नगर के हकीकतपुर स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल के खेल मैदान पर मंगलवार को वार्षिक खेलकूद का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक शोएब नोमानी ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।
वार्षिक खेलकूद में क्रिकेट, फुटबाल, वॉलीबाल, 100 मीटर रेस, थ्री लेग रेस, स्लो साइकल रेस सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया जिसमें ग्रीन हॉउस को 15 गोल्ड, 10 सिल्वर, आठ ब्रॉंज मेडल के साथ प्रथम स्थान। यलो हाउस नौ गोल्ड,10 सिल्वर, आठ ब्रॉन्ज के साथ दूसरा स्थान और रेड हाउस 8 गोल्ड,11 सिल्वर, 9 ब्रॉंज के साथ तीसरे स्थान पर रहा। नोमानी ने कहा कि बच्चों की अच्छी शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद पर भी बच्चों का ध्यान देना आवश्यक है। जिनसे उनका मानसिक विकास हो सके।