फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान मालिक के बेटे ने कराई थी हत्या, गिरफ्तार

विज्ञापन
pistal - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदपुर हसनपुर गांव में 20 नवंबर की शाम की गई चांदसी दवाखाना संचालक की हत्या के एक सहआरोपी को सोमवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी उसी मकान मालिक का बेटा है जिसमें दवाखाना संचालक का परिवार रहता था। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस का कहना है कि संचालक के परिवार से मकान मालिक का छोटा बेटा काफी घुलमिल गया था। इसे लेकर मकान मालिक के बड़े बेटे ने दवाखाना संचालक को अपने भाई को अधिक घुलने मिलने से मना करने को कहा। लेकिन दवाखाना संचालक ने मकान मालिक के बड़े बेटे को ही अपमानित कर दिया था। इसी से नाराज होकर बड़े बेटे ने भाड़े के शूटर से दवाखाना संचालक की हत्या करा दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मुहम्मदपुर हसनपुर गांव के चौराहे के समीप उसी गांव के रहने वाले राम वृक्ष यादव के मकान में  पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले का मूल निवासी प्रशांत कुमार (40) लगभग दो दशकों से किराएदार के रूप में रहता है। मकान में आगे की तरफ क्लीनिक खोल वह चांदसी विधि से उपचार करता था। 20 नवंबर की शाम सात बजे बाकइ से आए हत्यारों ने ताबडतोड़ गोलियां मारकर प्रशांत की हत्या कर दी थी। पुलिस के अनुसार सोमवार को सुबह कोतवाल ने मुखबिर की सूचना पर थानीदास मोड़ से मकान मालिक के बड़े बेटे आरोपी विनोद यादव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में विनोद ने बताया कि प्रशांत के अपमानित करने पर उसने उसे रास्ते से हटाने का मन बना लिया था। उसी ने भाडे के शूटर अजीत यादव निवासी ताहिरपुर थाना रानीपुर से संपर्क कर हत्या करा दी। कोतवाल ने दावा किया कि जल्दी ही शूटर को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि लोगों को गिरफ्तारी संदिग्ध समझ आ रही है। सीओ घोसी नंदलाल का कहना है कि घटना का खुलासा शतप्रतिशत सही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें