फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यज्ञ स्थल की परिक्रमा कर हासिल किया पुण्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। परदहां ब्लाक क्षेत्र के आदेडीह स्थित गोरखपुरी बाबाधाम पर चल रहे श्री पंचकुंडीय विष्णु महायज्ञ के दूसरे दिन गुरुवार को तड़के से ही श्रद्धालुओं का लगा लगा रहा। श्रद्धालुओं ने यज्ञ स्थल की परिक्रमा कर पुण्य प्राप्त किया। वृंदावन से आए कलाकारों की ओर से रासलीला तथा रामलीला मंचन से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

प्रवचनकर्ता सुरेश जी महाराज ने कहा कि यज्ञ में भावभरी आहुतियां देने से एक तरफ जहां व्यक्ति की मनोकामना पूर्ण होती है। वहीं दूसरी तरफ समाज में आपसी सौहार्द व भाईचारा की भावना का विकास होता है। गोविंद दास महाराज ने कहा कि महायज्ञ में मानव के कल्याण के लिए ईश्वर से प्रार्थना की जाती है। रासलीला में गोविंद लीला संस्थान वृंदावन से आए कलाकारों ने नारदमोह लीला का मंचन किया। मंचन में जब नारद जी तपस्या करते हैं तो इंद्र भगवान का आसन डोल जाता है। इनकी तपस्या को भंग करने के लिए नाना प्रकार के उपाय करते हैं। लेकिन देव ऋषि नारद की तपस्या भंग नहीं होती है। इसके पूर्व बुधवार को श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा जुलूस निकाला। जुलूस यज्ञ स्थल से बारीगांव, रस्तीपुर, उमापुर, वजीरपट्टी सहित विभिन्न इलाकों से होकर यज्ञ स्थल पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें