फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी विलंबित रहीं ट्रेनें, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। गोरखपुर-भटनी रेल रूट पर अंडरपास बनने के चलते 24 से 28 अक्तूबर तक गोरखपुर और भटनी स्टेशनों के बीच रेलवे ने बुधवार से मेगा ब्लॉक का फरमान जारी किया है। ऐसे में कई ट्रेनों के रूट परिवर्तित किए गए हैं। इन पर ट्रेनों को काशन के सहारे चलाया जा रहा है। इसके चलते जहां ट्रेनें लेट हो रही हैं तो वहीं दूर दराज की यात्रा करने वाले परेशान हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को मऊ और इंदारा जंक्शन स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में यात्री हलाकान रहे। ट्रेनों के विलंब से कई यात्रियों ने अपने टिकट निरस्त कराए। मेगा ब्लाक के चलते कृषक एक्सप्रेस, लिच्छवी एक्सप्रेस, दादर एक्सप्रेस, भटनी पैसेंजर आदि ट्रेनें अपने निर्धारित समय से दो से तीन घंटे विलंब से स्टेशन पहुंची। मेगा ब्लाक के चलते ट्रेनें काशन पर चलाई जा रही हैं, जिसके चलते ट्रेनों की लेटलतीफी बढ़ गई है। मऊ रेलवे स्टेशन पर लोग ट्रेनों की जानकारी के लिए परेशान रहे। पूछताछ खिड़की पर दिन भर भीड़ रही। इसी तरह इंदारा जंक्शन पर यात्री दिनभर परेशान होते दिखे। ट्रेनों के विलंब के कारण बसों में भीड़ बढ़ने से मारामारी होती रही।
इस बाबत वाराणसी डीआरएम कार्यालय के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि गोरखपुर-भटनी के बीच निर्माण कार्य के चलते ट्रेनों के विलंब होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। निर्माण पूरा हो जाने के बाद ट्रेनें अपनी निर्धारित समय से संचालित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें