फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित :15 लाख की लागत से ढ़ढवल पटरांव में बनेगी पुलिस चौकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र में एक और नई पुलिस चौकी के निर्माण की स्वीकृति शासन ने दे दी है। ढढ़वल पटरावं में नई पुलिस चौकी के भवन निर्माण के लिए 15 लाख रुपये भी शासन ने दे दिए हैं। गावं में चिह्नित भूमि को दो दिन पहले ही अतिक्रमण मुक्त करा लिया गया है। नए भवन का शिलान्यास विजय दशमी को किया जाएगा।
विज्ञापन

शासन ने मधुबन बेलथरा रोड पर स्थित ढढ़वल पटराव गांव में पुलिस चौकी बनाने का प्रस्ताव भेजा गया। एक महीने पहले ही शासन से यह प्रस्ताव पास हो गया था। ढढ़वल पटरावं से मधुबन की दूरी सात किलोमीटर होगी जबकि यहां से रामपुर बेलौली पुलिस चौकी भी यहां से सात किलोमीटर की दूरी पर होगी। रामपुर बेलौली और दुबारी पुलिस चौकी भी लगभग क्रमश: देवरिया और बलिया जिलों की सीमाओं के करीब हैं। नई पुलिस चौकी के भवन निर्माण के लिए 15 अक्टूबर 2018 को 15 लाख रुपये शासन को मिल गए। ढढ़वल पटराव के गाटा संख्या 183 में 135 एयर भूमि पुलिस चौकी के लिए आवंटित की गई है। इस भूमि से अतिक्रमण हटाने का काम राजस्व विभाग ने दो दिन पहले ही पूरा कर लिया है।
उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह का कहना है कि 15 लाख रुपये मिल गए हैं। शीघ्र ही चौकी भवन का निर्माण शुरू होगा। दूसरी तरफ पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह ने बताया कि नई सृजित पुलिस चौकी का निर्माण करने का जिम्मा शासन से ही एक प्राइवेट एजेंसी को दे दिया गया है।
विज्ञापन

इनसेट
एसडीएम को देनी है रिपोर्ट
मऊ। मधुबन थाने के विस्तृत और दुरूह भौगोलिक क्षेत्रफल को देखते हुए पुलिस प्रशासन की तरफ से लगभग तीन दशक पहले रामपुर बेलौली और दुबारी पुलिस चौकियों को थाना बनाने का प्रस्ताव भेजा गया था। लेकिन यह प्रस्ताव तभी से शासन में लंबित है। इन चौकियों को थाना बनाए जाने से संबंधित प्रस्तावों के बाबत शासन से हाल ही में एक पत्र आया है। इन चौकियों को थाना बनाए जाने के प्रस्ताव की प्रासंगिकता की जांच का जिम्मा उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह को दिया गया। उनसे तीन दिन के अंदर रिपोर्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें