कस्बे में चल रही रामलीला में मंथरा कैकेई संवाद, राम वन गमन सहित विभिन्न लीलाओं का मंचन किया गया। रामलीला मंथरा ने रानी कैकई को राम वनवास तथा भरत को राजगद्दी के लिए उकसाया। बाद में रानी कैकई ने राजा दशरथ से चौदह वर्ष का वनवास मांगा। पिता का आदेश पाकर राम सीता, लक्ष्मण के साथ वनवास के लिए चले जाते हैं। राम वन गमन के समय दर्शकों की आंखें नम हो गई। रामलीला का उद्घाटन नगर के समाज सेवी अनिल गौड़ ने किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष वेदाना सोनकर, शिवकुमार जायसवाल, गुलाबचन्द गुप्त, अरविंद साहू, विनोद वर्मा, राहुल जायसवाल, ऋषिराज मिश्रा, विकास वर्मा, विनोद यादव, प्रहलाद समेत आदि लोग रहे। ब्यूरो