फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

याद किए गए अटल

विज्ञापन
विज्ञापन
याद किए गए अटल
विज्ञापन

घोसी। भाजपा की तरफ से रविवार को तहसील सभागार में काव्यांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। पूर्वमंत्री विधायक फागू चौहान ने कहा कि अटल बिहारी बहुमुखी प्रतिभा के व्यक्ति थे। भाजपा को देश स्तर पर ले जाने में उनका बड़ा योगदान रहा। उनके विचार, कार्य हम सबके बीच सदैव जीवित रहेंगे। इस अवसर पर फिरोज तलवार, विश्वनाथ, प्रेमचंद्र वर्मा, विपिन बिहार पाठक, राजेंद्र चौहान, रामबचन आदि रहे।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को मधुबन कस्बा में काव्यांजलि के माध्यम से रविवार को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर संजय दीवाना, ईश्वर चंद त्रिपाठी, इन्द्रजीत सावला, रविंद्र मिश्र, डॉ.बसर आदि कवियों ने अपने रचनाओं के माध्यम से पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारीवाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया ने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी दल की नहीं लोकतंत्र की बात करते थे। इनके निधन से देश की राजनीति की अपूर्णनीय क्षति हुई है। कार्यक्रम को राधेश्याम सिंह, डॉ. आरएन सिंह, प्रशांत गुप्ता, मंगरू प्रसाद गुप्ता, राहुल दीक्षित, राजेंद्र सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें