मधुबन। सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए चौपाल के माध्यम से पात्रों को जानकारी देने की कवायद की जा रही है। इसके बावजूद कई ऐसे गांव हैं जहां लोगो को योजनाओ की जानकारी नही मिल पा रही। उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह ने योजनाओं की जानकारी देने के लिए 1 अगस्त से 31 अगस्त तक मुहिम चलाने का निर्णय लिया है। इस क्रम में तहसील क्षेत्र के 10 गांवों में चौपाल लगा कर स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए जागरूक करेंगे।
वहीं, पर्यावरण की रक्षा के लिए पॉलिथीन के प्रयोग न करने तथा पौध रोपण के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करेंगे 7 इसके साथ ही विधवा, वृद्धा, विकलांग पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, पात्र गृहस्थी का सत्यापन आदि के बारे में पात्र व्यक्तियों को चिन्हित किया जाएगा 7 उपजिलाधिकारी ने अभियान की सफलता के लिए सामाजिक सरोकार रखने वाले भठिया से पवन पाण्डेय, कटघराशंकर राहुल दीक्षित, मोलनापुर अभिषेक सिंह, तिनहरी से संदीप तिवारी, कन्धरापुर से अशोक राजभर, तिघरा से विनय सिंह, सिद्धाअहिलासपुर से मगरू प्रसाद गुप्ता व अमित गुप्ता आदि को अभियान से जोड़कर जिम्मेदारी दी है। इस बावत उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह का कहना है कि शासन की मंशा के अनुरूप सरकार की लाभकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए यह पहल की जा रही है।