मऊ। नगर पालिका कार्यालय के सभागार में प्रभारी ईओ और कर अधीक्षक गुफरानुल हई की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में ईओ ने स्वच्छ मिशन के तहत चिहिन्त लाभार्थियों द्वारा शौचालय निर्माण के लिए राशि लेने के बाद भी निर्माण न कराने वालों पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया। साथ ही अन्य योजनाओं के तहत लंबित प्रकरणों का निराकरण का निर्देश दिया।
गुरुवार को आयोजित सभागर में समीक्षा बैठक लेते हुए ईओ गुफरानुल हई ने सफाई निरीक्षक नरेश कुमार को निर्देश देते हुए कहा कि जिन लाभार्थियों ने शौचालय निर्माण की राशि लेने के बाद निर्माण न करने वाले पर कड़ी कार्रवाई करें। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना, पात्र गृहस्थी योजना, उज्जवला योजना और दूसरी योजनाओं के लंबित मामलों के निस्तारण का निर्देश दिया। बैठक में नरेश कुमार, धर्मेंद्र पांडेय, एसएन पांडेय सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहें।