फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा की दुकानों पर छापेमारी से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीद्पुर। गुरुवार की दोपहर तीन जिले के औषधि निरीक्षकों की संयुक्त टीम ने मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र में मौजूद दवा की दुकानों पर छापेमारी किया। इस दौरान हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई। टीम के सदस्यों ने चार दुकानों से दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए भेजा। इसीक्रम में करीब चार लाख रुपये मूल्य की दवा बिना बिल के मिलने पर टीम ने इनकी बिक्री पर रोक लगा दिया।
विज्ञापन

जिला औषधि निरीक्षक बलिया मऊ आजमगढ़ क्रमश: जयसिंह, शिवकुमार नायक एव अरविंद कुमार की संयुक्त टीम गुरुवार को तीन बजे के करीब मुहम्मदाबाद गोहना मुख्यालय पहुंची। साथ ही वहां मौजूद मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी का अभियान चलाया। औषधि निरीक्षक मऊ शिवकुमार नायक के अनुसार उन्होंने कुल छ: मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इन मेडिकल स्टोरों पर करीब 4 लाख रुपये कीमत की कुल 16 दवाईयां ऐसी मिली, जिसके बिल मेडिकल संचालक नहीं दिखा पाए। इस पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए इनकी बिक्री पर रोक लगा दी गई है। साथ ही दुकानदारों से दवाओं का बिल उपलब्ध कराने को कहा गया। इसके अलावा कुछ छोटी-मोटी कमियां भी मिली, जिसके लिए सुधारात्मक निर्देश दिए गए। इन छ: मेडिकल स्टोरों से चार दवाओं के नमूने संग्रहित किए गए। इन सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। नमूनों के मामले में जांच रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्यवाही होगी। उधर टीम के निरीक्षण की सूचना फैलते ही मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कम्प मच गया। कुछ मेडिकल स्टोर स्वामी तो कार्यवाही से बचने के लिए दुकान बंद कर खिसक भी गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें