फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की चपेट में आकर दो पुलिसकर्मी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

नदवासराय। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गोहना-घोसी राजमार्ग पर घोसी कोतवाली जा रहे बाइक सवार दो पुलिसकर्मी शुक्रवार की रात 11 बजे बोलेरो की चपेट में आने से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल सिपाहियों को सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालात देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया। उधर घटना के बाद आरोपी बोलेरो चालक वाहन सहित फरार हो गया।
विज्ञापन

घोसी कोतवाली में तैनात कांस्टेबल बृजभूषण दूबे और जनकदेव शर्मा शनिवार को बाइक से न्यायालय मऊ आए हुए थे। जहां किसी काम के सिलसिले में मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पहुंचे। वहां से घोसी रवाना होने में रात हो गई। दोनों पुलिसकर्मी अभी मुहम्मदाबाद गोहना-घोसी राजमार्ग पर पहुंचे थे, कि विपरित दिशा से आ रही अनियंत्रित बोलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में दोनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सदर अस्पताल लाकर भर्ती कराई। जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालात देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें