फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित बाइक खाई में पलटी, पिता-पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मधुबन। थाना क्षेत्र के रौजा स्थित पेट्रोल पंप के समीप शनिवार दोपहर डेढ़ बजे एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। जिससे बाइक सवार पिता- पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्स्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने एक घायल की गंभीर स्थिति देखकर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के काठतराव गांव निवासी अब्दुल सुहबान (55) अपने पुत्र सहाबुद्दीन (18) के साथ बाइक से शनिवार को मधुबन दवा कराने आ रहे थे। इसी बीच कटघराशंकर स्थित पेट्रोल पंप के समीप बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे खाई में पलट गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार पिता-पुत्र लहुलूहान हो गए। दुर्घटना देख राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने अब्दुल सुहबान की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें