थाना क्षेत्र के लाडनपुर स्थित बापू इंटर कालेज के पास बुधवार की सुबह करीब 10 बजे कोपागंज आ रही एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। ऑटो के पलटने के चलते उसमें सवार सात लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने दो यात्रियों की गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर घटना के बाद ऑटो चालक वाहन छोड़कर भाग गया।
बुधवार को मऊ से सवारी बैठाकर कोपागंज आ रहा एक बजाज ऑटो कोपागंज मुख्यालय से 200 मीटर पहले बापू इंटर कॉलेज के पास से तेज गति होने के चलते अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। जिससे ऑटो में सवार राजन14 पुत्र लोरकी ,महेश 20 पुत्र राम बदन, सरोज 19 , नंदलाल 22 पुत्र राम अवध, वीरेंदर पुत्र रामसिंह ,रंभा पत्नी वीरेंद्र घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को लेकर कोपागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने राजन और सरोज की गंभीर अवस्था को देखते प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद ऑटो चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला।