पिपरीडीह। पं.दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के अवसर पर परदहा ब्लाक क्षेत्र के कहिनौर गांव में बुधवार को पशु आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा नेता अशोक सिंह ने गो पूजन कर शिविर का शुभारंभ किया।
मेला में क्षेत्र के कहिनौर, कुशमौर, महलीपुर, गजेंद्रपुर, गजियापुर, उस्मानपुर सहित विभिन्न गांवों के पशुपालकों ने प्रतिभाग किया।इस मौके पर पशु चिकित्साधिकारी रामसकल सिंह ने पशुओं में बांझपन, गलाघोंटू, खुरपका, मुंहपका,लंगडी, सर्रा, थनैला,निमोनिया आदि रोगों के पहचान तथा बचाव पर विस्तार से प्रकाश डाला। गला घोंटू रोग पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पशु सुस्त हो जाता है।खुरपका रोग की पहचान के लिए पशुओं के खुरों में सूजन आना,मुंहपका में पशुओं के जीभ पर छाले पड़ना,थनैला रोग की पहचान में थान में सूजन तथा दूध बंद लक्षण आदि बिंदुओं को ध्यान में रख कर पशुओं के रोगों की पहचान कर पशु पालक कर सकते हैं। कहा कि रोग की पहचान होने पर पशुपालक तुंरत पशु चिकित्सक की सलाह लेकर समय-समय पर टीकाकरण कराएं। सांफ सफाई का ध्यान रखें।दवाइयों का समय से प्रयोग करें। इसी क्रम में उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. आरपी सिंह ने कहा कि सभी पशुपालक अपने सरकार द्वारा चलाए जा रहे किसान प्रबंध योजना का लाभ उठा कर किसान अपने पशुओं का बीमा जरूर करवाएं।जिसमें एक तिहाई हिस्से पर सरकारी अनुदान मिलेगा।इस मौके पर डॉ. वीपी सिंह, प्रदीप कुमार,ओपी वर्मा, कृष्ण देव मौर्य, बीएन सिंह आदि उपस्थित रहे। सतीश