फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो स्थानों पर करेंट से झुलसे दो, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में दो स्थानों पर करेंट की चपेट में आकर झुलसे दो युवकों में से एक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरे को परिवार के सदस्य गंभीरवस्था में उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराए। जहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताया।
विज्ञापन

इंदारा संवाददाता के अनुसार सरायलखंसी थाना क्षेत्र के चकराजी गांव निवासी खुरशेद मौर्य 34 पुत्र हरिश्चंद्र मौर्य नित्य की भांति सुबह लगभग पांच बजे शौच करने के लिए घर से निकला। इस दौरान रास्ते में गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से वह झुलस गया। इस दौरान युवक की मौके पर मौत हो गई। बाद में सूचना मिलने पर परिवार के सदस्यों के साथ गांव के लोगों की भीड़ मौके पर जुटी। परिवारीजन युवक को जिला अस्पताल ले गए, जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद युवक के परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। युवक के दो संतानों में पुत्रियां हैं। बढुआ गोदाम संवाददाता के अनुसार हलधरपुर थाना क्षेत्र के कटौत गनिया गांव निवासी रंजित प्रजापति 17 पुत्र अनिल मंगलवार की रात करेंट की चपेट में आकर झुलस गया। घटना के समय झुलसा युवक सजी जन्माष्टमी की झांकी में शामिल होने के लिए गया था। बताया जाता है सजावट के दौरान पंडाल की पाइप में करंट उतर गया। जिसके चलते रंजित झुलसा। लोगों के प्रयास से युवक की जान तो बच गई। परिवार के लोग उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें