फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दर्जन गांवों में चरमराई विद्युत आपूर्ति व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसुम्हा। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। कम बिजली मिलने से जहां कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है। वहीं गर्मी व उमस के चलते एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा है। शिकायत के बाद भी विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हो सका है।
विज्ञापन

गोंठा विद्युत उपकेंद्र से दो दर्जन गांवों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। शासन की तरफ से ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति करने का फरमान जारी किया गया था। हालत यह है कि अब किसी तरह से चार घंटे ही बिजली मिल पा रही है। कई हफ्ते से रात आठ बजे से रात 12बजे तक विद्युत आपूर्ति किए जाने से लोगों का बुरा हाल है। गर्मी व उमस से लोग चैन से सो नहीं पा रहे हैं। इस संबंध में क्षेत्र के श्रीप्रकाश राय, जयप्रकाश राय, नीरज चौहान, रामकिशुन शर्मा का कहना है कि शासन की तरफ से निर्धारित शेड्यूल के अनुरुप बिजली नहीं मिल पा रही है। रात के समय बिजली न रहने से लोग चैन से सो नहीं पा रहे हैं। नींद पूरी न होने से लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। 18 घंटे विद्युत आपूर्ति अविलंब बहाल नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन तेज करने को बाध्य हो जाएंगे।
12 बिजली बकाएदारंों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
दोहरीघाट। विद्युत बिल बकाएदारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को जांच के दौरान बिजली बिल बकाया होने पर पहले ही कनेक्शन काट देने के बाद भी चोरी से बिजली का उपयोग करते पकड़े जाने पर 12 कनेक्शनधारकों के विरूद्घ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

विद्युत बिल के बड़े बकायेदारों के खिलाफ विभाग द्वारा चलाये जा रहे अभियान के दौरान रामअवध चौहान, पुरुषोत्तम, अलगू सिंह, खरपतिया देवी, हरेंद्र कुमार, विनोद कुमार सिंह, कृष्ण मुरारी सिंह, बिंदु चौहान, हरिश्चन्द चौहान, सुरजन चौहान, रामहरि, मुन्नीलाल सहित 12 लोगों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।अवर अभियंता योगेंद्र कुमार दानी ने बताया कि चोरी से बिजली का उपयोग करने व बिल बकायेदारों के खिलाफ अभियान तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें