मऊ। सरकार की ऋणमाफी योजना के तहत लाभार्थी किसानों को दस रुपये के स्टैंप पेपर पर शपथ पत्र भी देना है। लेकिन जब किसान दस रुपये का स्टैंप पेपर खरीदने जा रहे हैं तो स्टैंप वेंडर उनसे ऐसी से लेकर डेढ सौ रुपये की मांग कर रहे हैं। ऐसी शिकायतें प्रशासन तक पहुंच गई हैं। इसा संज्ञान लेते हुए प्रभारी जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी नाराजगी जताते हुए हिदायत दिया है, कि अपेक्षित टिकट लगा दस रुपये रुपये का स्टैंप अधिकतम मूल्य पचास रुपये ही स्टैंप वेंडर ले सकते हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि वे इससे अधिक रुपये की मांग करते हैं तो उनके लाइसेंस निरस्त कर दिए जाएंगे।
60 हजार किसान हैं मुआवजे से वंचित
मऊ। पिछले सालों हुए भीषण सूखे और असमय ओलावृष्टि के चलते पीड़ित सभी किसानों को अभी भी मुआवजा नहीं मिल पाया है। अभी जिले के 60 किसान मुआवजा से वंचित हैं। जिला प्रशासन के पास इनकी सूची भी है। इन वंचित किसानों को देने के लिए 26 करोड़ रुपयों की धनराशि की मांग पूर्व में ही जिला प्रशासन ने शासन से की गई थी। इस संबंध में किसान नेता राकेश सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर मांग किया है क?ि वंचित किसानों को मुआवजे की
रकम देने के लिए 20 करोड़ रुपयों की मांग शासन की जाए। जिससे प्राकृतिक आपदाओं से पीड़ित किसानों को मुआवजा दिया जा सके।