फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: लूट के मामलों में 40 फीसदी गिरावट, चोरी का ग्राफ भी गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में लूट सहित अन्य अपराधों का ग्राफ में बीते साल की सापेक्ष कमी आई हैं। इस साल जहां लूट के मामलों में 40 फीसदी कमी आई है। वहीं इस साल वाहन चोरी का ग्राफ भी गिरा है। जबकि लूट में एक वांछित आरोपी शातिर को पुलिस ने बीते जुलाई में शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने बताया कि जिले में अपराध का ग्राफ कम करने को लेकर निरंतर प्रयास हो रहा हैं। बताया कि इस साल अपराध में बीते साल की तुलना में कमी आई हैं।
बताया कि जिले इस साल अब तक 9 लूट के मामले आए थे, इसमें एक लूट का मामला बड़ा था। इसमें मधुबन थाना क्षेत्र में बीते चार जुलाई को चार बदमाशों ने एक देसी शराब की दुकान में लूट की घटना को अंजाम दिया था। बताया कि मुखबिर से सूचना पर पुलिस ने चार दिन बाद पुलिस ने लूट करने वाले तीन बदमाशों को मधुबन पुलिस और संयुक्त पुलिस टीम ने मधुवन थाना क्षेत्र के ही भैरोपुर मंदिर के पास से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के पास से पिस्टल, लूट की नकदी बरामद किया था। पुलिस ने इन बदमाशों के पास से लूट की चालीस हजार की नकदी और पिस्टल, बाइक, लूट का दस्तावेज से भरा एक बैग बरामद किया था। बताया कि अब तक इस साल 9 लूट की घटना हो चुकी है, इसमें एक लूट की घटना फर्जी थी, जबकि पांच में पुलिस को सफलता मिल चुकी हैं। वही बीते साल लूट की 13 घटना हुई थी ।

दूसरे अपराधों में भी आई हैं कमी

मऊ। जिले लूट की घटना में कमी के साथ अन्य अपराधों में भी कमी आई हैं। इसमें जहां बीते साल वाहन चोरी के 116 मामले आए थे वहीं इस साल 75 वहीं चोरी के 81 मामले आए थे जबकि इस साल 55 चोरी की घटनाएं हुई हैं। वही अन्य चोरी का मामला बीते साल 186 था जो इस साल 110 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें