फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा में शामिल हुए 3918परीक्षार्थी

Sat, 07 Feb 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नवोदय विद्यालय की कक्षा छह में प्रवेश के लिए शनिवार को प्रवेश परीक्षा में 3918 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। दो सौ ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन



कुल नौ परीक्षा केंद्रों पर नवोदय विद्यालय समिति द्वारा प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। प्रवेश परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रशासनिक अधिकरियों तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों  की टीम गठित की गई थी।


प्रवेश परीक्षा के लिए 4118 छात्र छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। इसमें से मात्र 3918 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी। इस संबंध में नवोदय विद्यालय के प्राचार्य रामनिवास ने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से सकुशल प्रवेश परीक्षा संपन्न कर ली गई।
विज्ञापन



अमिला संवाददाता के अनुसार नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा शनिवार को  बाबा थानीदास ग्रामीण विद्यापीठ कालेज अमिला में हुई। परीक्षा में 744 के सापेक्ष 686 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन



रानीपुर संवाददाता के अनुसार जनता इंटर कालेज रानीपुर में नवोदय प्रवेश परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। ब्लाक के 631 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।


इंदारा संवाददाता के अनुसार कोपागंज क्षेत्र के बापू इंटर कालेज कोपागंज पर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा संपन्न हो गई। यहां कुल 422 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें