फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 3.78 करोड़ से होगी 13.6 किमी लंबी सड़कों की विशेष मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन तहसील के देवारा क्षेत्र की 13.6 किमी लंबी चार सड़कों के दिन बहुरने वाले हैं। विशेष मरम्मत के लिए शासन से 3.78 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। ये सभी सड़कें बीते 5 साल से चलने लायक नहीं थीं।
विज्ञापन

बदहाल सड़कों की मरम्मत के लिए कई बार विभाग के उच्चाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को पत्र दिया गया था। अप्रैल माह तक काम शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई थी।
इन सड़कों की मरम्मत लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड कराएगा। बहरामपुर-भैरोपुर-बखरिया संपर्क मार्ग की लंबाई 3.600 किमी है। इसकी मरम्मत के लिए 1.01 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। 5.06 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है।
विज्ञापन

भैरोपुर से करखंद गांव तक संपर्क मार्ग की लंबाई 4.500 किमी है। इसके लिए 1.53 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। पहली किश्त 7.67 लाख रुपये अवमुक्त कर दी गई है।
तीसरी सड़क सुग्गीचौरी बंधा से धरमपुर विशुनपुर संपर्क मार्ग की लंबाई 2.900 किमी है। इसके लिए 79.73 लाख रुपये स्वीकृत हैं। पहली किश्त 3.99 लाख रुपये अवमुक्त की गई है। यह सड़क बाढ़ प्रभावित हजारों लोगों की आबादी के लिए महत्वपूर्ण है।
रूकुनपुरा से बहोरनपुर नहर की पटरी होते हुए सोनभरिया तक संपर्क मार्ग की लंबाई 2.600 किमी है। इसके लिए 45.14 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। पहली किश्त 2.26 लाख रुपये अवमुक्त की गई है।
भाजपा नेता भरत भैया, जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव, रामजन्म चौहान, संतोष चौहान, जितेंद्र यादव, प्रभाकर चौहान, अजय यादव, राधेश्याम सिंह आदि में खुशी है।
निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि देवारा क्षेत्र के चार संपर्क मार्गों की विशेष मरम्मत की स्वीकृति मिली है। जल्द ही काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें