फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: रोजगार मेले में पहुंचे 33 अभ्यर्थी, 18 को मिली नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर के सहातदपुरा स्थित जिला सेवा योजन कार्यालय में शनिवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में 33 अभ्यर्थी पहुंचे। जिसमें 18 बेरोजगारों का चयन किया गया।
विज्ञापन

एकदिवसीय रोजगार मेले में मीटर लगाने वाली आजमगढ़ की जीएमआर प्राइवेट लिमिटेड और गतिमान फर्टिलाइजर कंपनी के अधिकारियों ने पहुंचे अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। जिसमें जीएआर प्राइवेट लिमिटेड ने 10 और गतिमान फर्टिलाइजर कंपनी ने 8 बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन किया। जिला सेवा योजन अधिकारी अरविंद पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा लगातार बेरोजगार युवक और युवतियों को रोजगार देने के लिए लगातार रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत शनिवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 18 अभ्यर्थियों का चयन दो कंपनियों ने किया। कंपनी के अधिकारियों ने उन्हें उनके कार्यस्थल पर जाने से पहले ट्रेनिंग के लिए संबधित स्थान पर बुलाया है। आगे भी बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए सेवायोजन कार्यालय द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ सहायक श्याम सुंदर चौहान, विवेक कुमार राव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें