फनगर क्षेत्र के ताजोपुर गांव स्थित फातिमा स्कूल के परिसर में शुक्रवार को ‘क्रिसमस उत्सव’ धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान विश्व में शांति, सौहार्द और खुशहाली के लिए सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित की गई। जबकि छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रभु यीशु के संदेश आज भी समाज में प्रेम की भावना जगाते हैं।
छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बताया गया कि प्रार्थना एवं प्रेम की शक्ति से समाज में फैली बुराइयों और समस्याओं दूर किया जा सकता है। इस दौरान छात्रों न शांति की रात आयी, हमारा यीशु आया जमीं पर, ख़ुशी करते तारे आसमान में, चरवाहे नाचे झूम के, ईश्वर मनुष्य बना, बाल यीशु जन्मा, आया मुक्ति दाता जैसे भजन गाकर उपस्थित अभिभावकों को भाव विभोर किया। जिंगल बेल, जिंगल बेल गीत के दौरान बच्चों के बीच सांता क्लॉज का आना और उपहार देना बच्चों को रोमांचित करता रहा। इस मौके पर प्रभु यीशु से जुड़ी झाकियां सजाई गई थीं। प्रधानाचार्या सिस्टर सिंथिया ने क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रभु यीशु का संदेश समाज में क्षमा और प्रेम की भावना का विकास करता है। बाद में उन्होंने आए हुए लोगों का आभार जताया।