फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई कॉमर्स कंपनियों पर अतिरिक्त कर लगाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल तथा उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को व्यापारियों के एक दल ने जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में ई कॉमर्स कंपनियों पर अतिरिक्त कर लगाने की मांग की, जिससे प्रभावित फुटकर व्यापार को भारी नुकसान से बचाया जा सके।
विज्ञापन

सौंपे गए ज्ञापन में जिलाध्यक्ष डॉ. राम गोपाल ने बताया कि ई-कॉमर्स कंपनियों के बाजार में उतरने से फुटकर व्यापार तबाह हो गया है। फुटकर व्यापारी भुखमरी के कगार पर आ गया है। इसलिए इन कंपनियों पर अतिरिक्त टैक्स लगाया जाय। इसके साथ-साथ एक राष्ट्र एक टैक्स की अवधारणा को मूर्त रूप देने के साथ मंडी शुल्क समाप्त किया जाय। वहीं अजहर फैजी ने कहा कि सर्वे, छापे और सैंपल के नाम पर व्यापारियों का शोषण बंद किया जाए। प्रदेश में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ प्रभावी करते हुए व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस प्राथमिकता के आधार पर निर्गत किया जाए। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से कन्हैया लाल जायसवाल, हबीबुल्ला टाडवी, महातम यादव, आनंद गुप्ता, हाजी इफतेखार, अलंकार, श्याम सुंदर मद्धेशिया, महेंद्र सिंह, अभिषेक मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें