फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामकथा के श्रवण मात्र से ही हो जाता है मनुष्य का कल्याण

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदारा। मां सरस्वती सेवा ट्रस्ट के तरफ से क्षेत्र के राम जानकी मंदिर मैला मैदान इंदारा में आयोजित नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के अंतिम दिन मानस मर्मज्ञ अवधेश जी महाराज ने कहा कि रामकथा श्रवण मात्र से ही मनुष्यों को कल्याण हो जाता है।
विज्ञापन

कथा का रसपान कराते हुए उन्होंने कहा कि ऋषिमुख पर्वत पर भगवान राम तथा सुग्रीव के मिलन के उपरांत बाली वध के बाद भगवान राम ने छिप कर वध करने के प्रश्न पर भगवान राम ने कहा था कि अत्याचारी को छिप कर मारने पर पाप नहीं लगता। वहीं से भगवान राम को हनुमान तथा सुग्रीव की बंदरी सेना का साथ मिला। जिसमें नल, नील नामक बानरों के सहयोग से श्रीराम सेतु का निर्माण कर रावण वध तथा भगवान राम के अयोध्या आने पर राज्याभिषेक का वृतांत सुनाकर भक्तजनो को भावविभोर कर दिया। कहा कि रामकथा के श्रवण मात्र से ही मनुष्य के जीवन का कल्याण हो जाता है।
मां सरस्वती सेवा ट्रस्ट के द्वारा मानस मर्मज्ञ अवधेश जी महाराज को अंगवस्त्रम प्रदान कर अपना भाव व्यक्त किया। कथा में आए दूरदराज से भक्त जनों का आभार ट्रस्ट के सदस्य निरंजन सिंह ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान रसडा़ स्थित नाथ बाबा के महंत कौशलेंद्र नाथ गिरी, विजय बहादुर सिंह, उदयभान सिंह, सुनील सिंह, योगेंद्र राजभर, राणा प्रताप यादव, राम प्रताप यादव, अंकुर सिंह, प्रवीण वर्मा, रवि मदेशिया, अखिलेश कुमार शाही आदि शामिल रहे। संचालन अभिषेक सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें