दहेज हत्या, हत्या का प्रयास और मिलावटी शराब के कुल पांच मामलों में चार आरोपियों ने सोमवार को सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। सीजेएम लोकेश नागर ने सभी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
पहला मामला मधुबन थाना क्षेत्र का है । अभियोजन के अनुसार, वादी मुकदमा बलिया जनपद के पकड़ी थाना क्षेत्र के टडवा गांव निवासी रणधीर पुत्र हरिहर की लड़की कुसुम को दहेज के लिए 15 मई 2018 को ससुरालियों ने मार डाला। मामले में आरोपी मधुबन थाना क्षेत्र के मारूखपुर गांव निवासी रीता देवी पत्नी गुलाब चंद ने सीजेएम कोर्ट में समर्पण कर दिया । दूसरा और तीसरा मामला दोहरीघाट थाना क्षेत्र का है। हत्या का प्रयास और गैर इरादतन हत्या का प्रयास के अलग-अलग मामले में आरोपी सियरही गांव निवासी रवि राय पुत्र राजेश राय ने आत्मसमर्पण कर दिया। चौथा और पांचवां मामला दोहरीघाट थाना क्षेत्र का है। मिलावटी शराब बरामदगी के मामले में आरोपी इब्राहिमाबाद निवासी धर्मेंद्र उर्फ मुलायम यादव पुत्र बेचू यादव तथा जमुनीपुर गांव निवासी उदयभान यादव पुत्र प्रधान और मधुबन थाना क्षेत्र के दलपतपुर गांव निवासी रमेश यादव उर्फ मुलायम पुत्र महादेव ने सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया । सीजेएम ने सभी को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया।