दीवाली पर्व पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था का एहसास दिलाने के लिए जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने बुधवार को फ्लैग मार्च किया। सभी बाजारों कसबों की मुुख्य सड़कों पर पुलिस ने पीएसी और होमगार्ड के जवानों के साथ फ्लैग मार्च किया। सीओ सिटी आलोक कुमार जायसवाल के नेतृत्व में शहर की सभी मुख्य सड़कों और गलियों में फ्लैग मार्च किया। सीओ मुहम्मदाबाद गोहना सीओ राजकुमार के नेतृत्व में कसबा , खैराबाद , कलेंडर , वलीदपुर, गालिबपुर सहित विभिन्न स्थानों पर फ्लैग मार्च किया। घोसी में सीओ नंद लाल के नेतृत्व में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया।
मधुबन : कोतवाली पुलिस ने वुधवार की शाम मधुबन, दरगाह और मर्यादपुर कस्बे में क्षेत्राधिकारी् श्वेता आशुतोष के निर्देशन मे फ्लैग मार्च निकाला। मधुबन थाना पुलिस व एक बटालियन पीएसी ने मधुबन के अम्बेडकर तिराहा से दुबारी मोड़ तक तथा मर्यादपुर बाजार व दरगाह बाजार समेत कई रास्तों पर फ्लैग किया। कोतवाल नीरज पाठक ने बताया इस दौरान लोगों से त्योहार को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की गई। फ्लैग मार्च में उपनिरीक्षक गंगाराम,उपनिरीक्षक अशोक शुक्ल, विष्णु कुमार, मुन्ना राजभर, कृष्ण कुमार आदि पुलिसकर्मी शामिल थे ।