दीपावली त्यौहार को मद्देनजर रखते हुये आरपीएफ एवं जीआरपी ने यात्रियों एवं उनके सामान की सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी कर दी गई है ।जिसमें जीआरपी-आरपीएफ स्टेशन पर लगातार सर्चिंग अभियान चला रहे, वहीं चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। दीपावली त्यौहार को देखते हुए पुलिस प्रशासन सहित जीआरपी व आरपीएफ को रिस्क लेने के मूड़ में नहीं हैं। आरपीएफ द्वारा जीआरपी के साथ मिलकर स्टेशन पर हर थोड़े अंतराल में जांच अभियान चलाया जा रहा है। ट्रेनों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जीआरपी के पेट्रोलिंग व आरपीएफ के स्कॉर्टिंग अमले को पूरे समय मुस्तैद रहने के आदेश जारी किए गए हैं।