कुसम्हा। दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र में इन दिनों किसानों के लिए आवारा पशु सिर दर्द बने हैं, पशुओं के द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाए जाने से किसानों में आक्रोश व्याप्त है।
आवारा पशुओं के आतंक से ब्लाक क्षेत्र के ग्राम सभा गोंठा, शाहपुर, फरसरा, छुतिधर, सियरहि,कोरौली, हरिपरा, विशुनपुरा, बहादुरपुर,लामी सहित आसपास क्षेत्र के गांवों में बड़ी तादाद में आवारा पशुओं की संख्या में इजाफा हो रही है। ये पशु किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहें हैं। जिससे किसानों में रोष व्याप्त है। आवारा पशुओं से फसलों को बचाने के लिए किसान दिन-रात पहरा दे रहें हैं। इन दिनों गांव में रात के सयम 25 से 30 की संख्या में पशुओं का झुंड खेतों में से गुजरता ह तो फसले खराब होना तय हैं। इन पशुओं की रोकथाम के लिए ना तो सरकार कोई कदम उठा रही। न ही कोई गोशाला संचालक उन्हे अपने यहां रख रहा।
क्षेत्र के किसान राजेंद्र स्वामी, राजेश राय, सोहन यादव, जयसिंह, मुकेश चौधरी,अलगू चौहान, महेश कुमार ने बताया कि रात को खेतों में आवारा पशुओं का झुंड आता है और खड़ी फसल को खराब कर पैरों से रोंद कर चले जाते है। सुरक्षा के लिए खेत के चारों ओर तारों की बाड़ लगा रखी है लेकिन पशुओं के झुंड तारों की बाड़ को लांघकर खेतों में घुस जाते है। जब तक खेत में पहुंचते है तब तक पशुओं का झुंड जिस खेत में घुस जाता है वहां की फसल को पूरी तरह नष्ट देता है। किसानों का कहना है कि अगर जल्द इन आवारा पशुओं की समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया तो किसानों के लिए अपनी फसलें बचा पाना संभव नहीं होगा।