मऊ। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत नगर के डोमनपुर कंसारी सहन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शिविर लगाया गया। जिसमें मानसिक बीमारियों का परीक्षण व उपचार किया गया। पंजीकरण कराने वालों में 50 लोगों का मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाइयां वितरित की गई।
बताते चले कि 11 अक्तूबर से 17 अक्तूबर तक राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को डोमनपुरा सीएचसी केंद्र में जिला अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके राय के निर्देशन में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डा. एमए खान, डा. प्रशांत सिंह, डा. आदित्य की टीम ने शिविर में आए लोगों का परीक्षण किया। इस दौरान 50 लोगों ने पंजीकरण कराया, जहां सभी का उपचार किया गया। इस दौरान एनसीडी सेल के दुर्गाप्रताप सिंह, राधेश्याम, धर्मेंद्र, बबलू कुमार, अर्जुन यादव, संगीता, बेबी, प्रमोद दुबे, विजय प्रकाश राय आदि मौजूद रहे।