मऊ। भारतीय जनता पार्टी क्षेत्रीय नेतृत्व और जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय की संस्तुति पर पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामप्रवेश राजभर ने 13 मंडलों से पिछड़ा मोर्चा के मंडल अध्यक्षों का मनोनयन किया। इसमें मऊ नगर से पवन चौहान, परदहां से वीरबहादुर मौर्य, रतनपुरा से शैलेश राजभर, घोसी से हरिंदर राजभर, रानीपुर से आनंद सुमन, मधुबन से नंदलाल शर्मा, फतेहपुर से अजय गुप्ता, दोहरीघाट से प्रेमचंद पटेल, खुरहट से अमर गुप्ता, मोहम्मदाबाद से रामशरण चौहान, बड़राव से रमेश पटेल, बोझी से पप्पू निषाद, कोपागंज मंडल से अनिल चौहान का मनोनीत किया गया।