फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्पूरी ठाकुर फार्मूला को किया जाए लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। जनता क्रांति पार्टी का जिलास्तरीय महासम्मेलन रविवार को नगर के मझवारा मोड़ स्थित जूनियर हाईस्कूल के मैदान में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवशंकर सिंह चौहान ने कहा कि देश के आजाद होन के 71 वर्ष बाद भी वंचित वर्ग, सर्वहारा वर्ग को हर सरकार ने उनको वोट बैंक समझ कर प्रयोग किया। फलस्वरूप वंचित वर्ग राजनैतिक, सामाजिक रूप से बहुत पीछे हो गया। कहा कि सर्वहारा वर्ग जो कभी देश का मूल निवासी था। जो देश के जंगल,जल व जमीन का संरक्षक था, इनके सुरक्षा के लिए कुर्बानी दिया था। कहा कि मुख्यधारा से वर्षो से वंचित वर्ग को संगठित करने जनता क्रांति पार्टी का मुख्य उद्देश्य है। इसके लिए जरूरी है कि स्वामीनाथन आयोग के साथ कर्पूरी ठाकुर फार्मूला को जल्द से जल्द लागू किया जाए।
विज्ञापन

संतोष सिंह चौहान ने कहा कि आज अंतिम हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चौहान ने जिस तरह से विदेशी आक्रांताओं से लोहा लेकर देश का मान सम्मान बचाया,उसी तरह से जनता क्रांति पार्टी सर्वहारा समाज,वंचित वर्ग को न्याय दिलाने के लिये प्लेटफार्म तैयार करेगा।जिलाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित सभी अतिथियो का स्वागत किया। इस अवसर पर वीके सिंह, अनिल सिंह, डॉ. जयप्रकाश, वीरेंद्र सिंह चौहान, रामशंकर सिंह, ओमप्रकाश चौहान, कमलेश चौहान आदि शामिल रहे। अध्यक्षता प्रदेशध्यक्ष रामसिंह फौजी तथा संचालन भूपेंद्र गोंड़ ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें