स्वच्छ भारत मिशन योजना की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने जिले के समस्त जिलास्तरीय अधिकारियों, ग्राम प्रधानों तथा सेक्रेटरियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ली। बैठक में अधिशासी अभियंता सिंचाई तथा विज्ञान कल्याण अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। वहीं शौचालय निर्माण में खराब प्रगति वाले 45 सेक्रेटरियों को आरोप पत्र देने का निर्देश दिया। दो ग्राम प्रधानों को पद से हटाने के साथ ही त्रिस्तरीय समिति गठित करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक में विभिन्न ब्लाकों में शौचालय निर्माण कार्य में प्रत्येक ब्लाक में पांच-पांच सेक्रेटरियों यानि कुल 45 सेक्रेटरियों की प्रगति खराब मिली। जिलाधिकारी ने सेक्रेटरियों का आरोप पत्र देने के लिए जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देश दिया। रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के कंसो गांव में शौचालय निर्माण कार्य में अनियमितता बरते जाने के मामले में जांच कराए जाने का निर्देश दिया। रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के पचिस्ता गांव तथा मोलनापुर गांव के ग्राम प्रधान की प्रगति खराब पाई गई। दोनों ग्राम प्रधानों को पद से हटाने के साथ ही त्रिस्तरीय जांच टीम गठित करने के लिए निर्देश दिया। बैठक में अधिशासी अभियंता सिंचाई तथा विज्ञान कल्याण अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया।