मधुबन थाना क्षेत्र के लोकीपुर गांव में बीते दिनों डेढ़ वर्ष की बच्ची शिवानी की हुई हत्या के मामले में राजेश्वरी देवी की गिरफ्तारी से पीड़ित परिवार के साथ गांव के लोग शांत नहीं है। पीड़ित परिवार के सदस्यों के साथ गांव के लोगों का मानना है कि शिवानी की हत्या अकेले राजेश्वरी ने नहीं किया होगा। बल्कि साजिश में और लोग भी शामिल रहें होगें। ऐसे में इस मामले का पुलिस पूरी तरह से खुलासा करें। इस मांग को लेकर पीड़ित मां गांव की महिलाओं के संग पुलिस अधीक्षक से मिली।
एसपी कार्यालय पर गांव की महिलाओं के साथ पहुंची मृत डेढ़ वर्षीय शिवानी की मां संगीता देवी ने एसपी से मिलकर उन्हें प्रार्थना पत्र सौंपा। इसमें उसने मांग किया कि उसकी आबोध बच्ची की हत्या में गिरफ्तार जेठानी राजेश्वरी देवी को पुलिस रिमांड पर लेकर पता लगाए कि आखिर उसके साथ शिवानी की हत्या में और कौन लोग शामिल रहें। अबोध बच्ची के हत्या के पीछे आखिर हत्यारों का मकसद क्या था। पीड़ित मां की गुहार पर पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इस पर महिलाएं वापस लौटी। बताते चले एसपी कार्यालय से पहले पीड़ित मां संगीता देवी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची थी। वहां अधिकारियों के न रहने पर और लोगों के बताने पर वह महिलाओं के साथ एसपी कार्यालय पहुंची थी।