फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन समस्याओं कों लेकर सपा उतरेगी सड़क पर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पार्टी सचिव राजीव राय ने सोमवार को पत्रकारों से कहा कि जनसमस्याओं को लेकर सपा जल्दी ही सड़क पर उतरेगी। कहा कि प्रधानमंत्री देशवासियों को गुमराह कर रहे हैं। गलत सूचनाएं देकर ज्वलंत मुद्दों से जनता और खासकर बुद्धिजीवियों का ध्यान हटा रहे हैं।
विज्ञापन

राजीव राय पालिका कम्युनिटी हाल में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कर रहे थे। दावा किया कि आगामी लोक सभा चुनाव में विपक्षी पार्टियों के संयुक्त मोर्चा को प्रबल बहुमत मिलेगा। अकेले उत्तर प्रदेश में भाजपा को 50 सीटें खोनी पड़ेंगी, जबकि बिहार में भी उसकी 30 सीटें घट जाएंगी। भाजपा पूरे देश में महज 130 से 140 सीटों पर सिमटकर रह जाएगी। मऊ शहर में नो इंट्री के समय एक ट्रक घुस जाने के प्रकरण में पुलिस ने काफी निर्दोष लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है जो सरासर गलत है। इस मामले में दोषी पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर कहा कि हमारी पार्टी ने संसद में इसे प्रमुखता से उठाया है और विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को लेकर पार्टी कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे। सपा शासन में जो विकास कार्य शुरु कराए गए थे वर्तमान भाजपा सरकार ने उन्हें बंद कर दिया है। थानों पर पीड़ितों की सुनवाई नहीं हो रही है। समाधान दिवस, थाना दिवस सब बेमतलब हो गए हैं। शादी विवाह के समय बैंकों में नकदी का घोर संकट हो गया। प्रधानमंत्री का अधिक समय विदेशों में बीत रहा है। राजीव राय के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष शिवप्रताप यादव मुन्ना सहित कई वरिष्ठ सपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें