फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवें दिन जारी रहा डाकसेवकों की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के तत्वावधान में डाक सेवकों का अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहने से ग्रामीण डाक सेवा पर असर पड़ रहा है। हड़ताली डाक सेवकों ने सातवें दिन मानदेय सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रधान डाकघर पर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

रतनपुरा संवाददाता के अनुसार अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के तत्वाधान में सोमवार को सातवें दिन भी ग्रामीण डाक सेवकों का उप डाकघर रतनपुरा के परिसर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के साथ जीडीएस कमेटी की सभी सकारात्मक सिफारिशों को जल्द से जल्द लागू करने की मांग की जाए। जब तक हमारी मांगेें पूरी नहीं होती तब तक लड़ाई जारी रहेगी। इस दौरान हीरा लाल मौर्या, सर्वजीत सिंह, अजीत सिंह, अभिमन्यु यादव, शिव कुमार सिंह, केदारनाथ यादव, जितेंद्र यादव, देवनाथ राजभर, पप्पू यादव, सीताराम सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें